उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार, झारखंड के एनडीए सांसदों के साथ बैठक की
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने आज दिल्ली में बिहार और झारखंड के एनडीए के सांसदों के साथ बैठक की।
आलोक नंदन
पटना। बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एनडीए के उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बिहार और झारखंड के एनडीए के सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक की और चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम कर चुके हैं। झारखंड के साथ इनका मधुर रिश्ता रहा है। वहां के कई सांसदों के साथ इनका आत्मीय संबंध भी बना है।
इस बैठक में एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने सांसदों से बात की।
मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि इस बैठक में एनडीए के सांसदों के अलावा बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए सी पी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर चुके है।