‘लैब टू लैंड और लैंड टू लैब’ मॉडल पर काम कर रही विज्ञान भारती: डॉ. शिवकुमार शर्मा

आगरा। विज्ञान को समाज से जोड़ने और परंपरागत भारतीय ज्ञान को आधुनिक अनुसंधान से समन्वित करने के उद्देश्य के साथ कार्यरत विज्ञान भारती का स्थापना दिवस शनिवार को आगरा कॉलेज में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार शर्मा ने कहा कि संस्था आज सचमुच ‘लैब टू लैंड और लैंड टू लैब मॉडल’ पर काम कर रही है, जिससे विज्ञान समाज की वास्तविक जरूरतों से जुड़ रहा है।

Nov 19, 2025 - 18:08
 0
‘लैब टू लैंड और लैंड टू लैब’ मॉडल पर काम कर रही विज्ञान भारती: डॉ. शिवकुमार शर्मा
आगरा कॊलेज के सेमिनार हॊल में बुधवार को विज्ञान भारती के स्थापना दिवस समारोह में मौजूद संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार शर्मा और अन्य अतिथिगण।

आगरा कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुए विज्ञान भारती के स्थापना दिवस समारोह में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मेला के पोस्टर का विमोचन भी हुआ। मुख्य अतिथि और विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा ने कहा कि विज्ञान भारती केवल पुराने वैज्ञानिक ज्ञान को सामने लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक विज्ञान एवं प्राचीन भारतीय विज्ञान के समन्वय पर भी कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी साइंस मूवमेंट से प्रारंभ होकर 1991 में विज्ञान भारती औपचारिक रूप से स्थापित हुई। आज संस्था परंपरागत तकनीक और स्थानीय वैज्ञानिक कौशल को शोध के साथ जोड़कर समाज के सामने ला रही है।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष सिंह ने 6–9 दिसंबर को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले आईआईएसएफ–2025 की रूपरेखा प्रस्तुत की और पोस्टर का विमोचन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. सीमा भदौरिया एवं डॉ. राहुल राज ने भारतीय विज्ञान पर विचार रखे।

कार्यक्रम की भूमिका प्रांत अध्यक्ष प्रो मनोज रावत ने रखी। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डा संध्या अग्रवाल ने तथा संचालन प्रो अमित अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रो सुनीता गुप्ता, डा सीमा गुप्ता, डा यशस्विता चौहान, कामता प्रसाद गुप्ता, रामप्रताप सिंह, अश्वनी जैन, प्रो प्रवीण ओझा, प्रदीप कुमार, अमित तायल, धर्मेश गोस्वामी, नीरज अग्रवाल आदि ने किया।

इस अवसर पर प्रो दीपा रावत, प्रो संचिता सिंह, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, डा दिव्या अग्रवाल, डा अल्पना ओझा, प्रो अवधेश जौहरी, प्रो अंशु चौहान, डा आनंद प्रताप सिंह, डा आयुष मंगल, डा निधि जौहरी, डा प्रीति माहेश्वरी, डा नीलम मिश्रा, डा सुषमा गोयल, प्रो विनोद कुमार, प्रो भूपेंद्र सिंह, प्रो महेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों के स्वागत तथा आयोजन में अनेक शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor