परिजनों के आने पर संदूक में छुप गया प्रेमी, ग्रामीणों ने धुना
आगरा/ फतेहाबाद। विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला फतेहाबाद के एक गांव का है।
विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पहुंच गया। वह अपनी प्रेमिका के कमरे में था। परिवार वालों के कमरे में पहुंचने से पहले वह एक संदूक में छुप गया। घरवालों ने उसे अर्ध नग्न अवस्था में संदूक से बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की।
हो- हल्ले के बीच वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने भी अर्ध नग्न प्रेमी की जमकर धुनाई की। बाद में ग्रामीणों ने प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। संदूक में छुपे प्रेमी की पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।