इंद्रपुरी दरबार के बब्बू भैया को पत्नी शोक 

आगरा। इंद्रपुरी (न्यू आगरा) स्थित मंदिर  सतोगुणी दरबार के बब्बू भैया उर्फ़ बाबू लाल अग्रवाल को आज तड़के ही पत्नी शोक हो गया। उनकी धर्मपत्नी ब्रजलता अग्रवाल ने अचानक देह त्याग कर दिया। 

Nov 10, 2024 - 18:05
 0
इंद्रपुरी दरबार के बब्बू भैया को पत्नी शोक 

बब्बू भैया परिवार में अचानक हुए वज्रपात की सूचना मिलने पर दिवंगत बृजलता के के अंतिम दर्शन के लिए शहर भर के गणमान्य लोगों का सैलाब न्यू आगरा स्थित मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ा। 

बाद दोपहर तीन बजे ताज़गंज स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ब्रजलता अग्रवाल काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 

सपा सांसद  रामजी लाल सुमन, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल आदि ने बृजलता अग्रवाल के निधन पर संदेश भेजकर शोक प्रकट किया है। 

SP_Singh AURGURU Editor