एक ही दिन में यमुना और उटंगन ने निगले आठ युवक, खेरागढ़ के बाद ताजगंज में हादसा

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। करबना निवासी ऋषभ और प्रियांशु यमुना में नहाने के लिए नगला तलफी क्षेत्र पहुंचे थे। नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद दोनों युवक धीरे-धीरे गहराई में उतर गए।

Oct 2, 2025 - 18:13
 0
एक ही दिन में यमुना और उटंगन ने निगले आठ युवक, खेरागढ़ के बाद ताजगंज में हादसा
यमुना में डूबे युवकों को खोजते गोताखोर।

रोती-चिल्लाती मां, गुमसुम पिता, यमुना की लहरों में समा गए दो होनहार बेटे

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। करबना निवासी ऋषभ और प्रियांशु यमुना में नहाने के लिए नगला तलबी क्षेत्र पहुंचे थे। नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद दोनों युवक धीरे-धीरे गहराई में उतर गए।

डूबने के बाद मचा हाहाकार

अचानक दोनों युवक एक साथ तेज धारा में बह गए और गहराई में डूब गए। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस और गोताखोर मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत गोताखोरों को यमुना में उतारा गया। नदी की तेज धारा के बीच युवकों की तलाश जारी है।

परिजनों का विलाप

ऋषभ और प्रियांशु के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। अपनों को लापता देख उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीखें सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

एक ही दिन में दूसरी घटना

गौरतलब है कि एक ही दिन में आगरा में यह दूसरी बड़ी डूबने की घटना है। इससे पहले खेरागढ़ में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सात युवक नदी में बह गए थे। इन लगातार हादसों ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है।