योगी की पीएम, नड्डा और अमित शाह से अहम भेंट, सियासी हवचल तेज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा के हलकों में इस मुलाकात को काफी अहं माना जा रहा है। पार्टी केबाहर भी लोग इस पर अटकलें लगा रहे हैं लेकिन इन नेताओं ने इस पर साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा है।

Jul 19, 2025 - 22:08
 0
योगी की पीएम, नड्डा और अमित शाह से अहम भेंट, सियासी हवचल तेज

 फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिग्गज नेताओं के साथ हुई मुलाकात में क्या बात हुई है, यह पता नहीं चला है। मगर मुलाकात ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

पीएम मोदी और नड्डा से मुलाकात के बाद योगी आदित्य नाथ ने अपने एक्स हैंडल पर इन दोनों का आभार जताया। योगी ने कहा कि इन नेताओं ने मिलने का समय दिया, इसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो इन मुद्दों के साथ ही कई अन्य मसलों पर भी योगी ने बात की होगी।   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हृदयतल से आभार प्रधानमंत्री जी।" 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर पीएमओ इंडिया की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। पीएमओ इंडिया के एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के पल की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं।

मुलाकात के दौर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 जुलाई को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के लिए गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।