आपके सितारेः सोमवार, 06 अप्रैल 2026 का राशिफल
06 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, हालांकि दोपहर के बाद किसी भी तरह का नया काम शुरू न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। किसी से ईर्ष्या न करें तथा शत्रुओं से संभलकर चलें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। ध्यान और पूजा-पाठ से मन शांत बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- व्यापार में यश और सफलता मिलेगी। साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे। दोपहर के बाद मनोरंजन में ध्यान रहेगा। प्रिय पात्र से मुलाकात मन को खुश रखेगी। नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश को लेकर बड़ी योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- नए काम का आरंभ न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए दिन शुभ नहीं है। संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है। दोपहर के बाद घर का वातावरण सुख-शांति वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि कंधे या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। प्रवास के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुड़ी समस्या हो सकती है। दोपहर के बाद सुख-शांति का अनुभव होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। शारीरिक ताजगी आएगी। किसी बात को लेकर अधिक सोच-विचार होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- व्यापार या नौकरी के लिए छोटी यात्रा हो सकती है। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। पार्टनरशिप के कार्यों में लाभ मिलेगा। नए काम के लिए समय अनुकूल है। लाभदायक निवेश में रुचि बढ़ेगी। दोपहर के बाद सहनशीलता बढ़ेगी, लेकिन मानसिक हताशा का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- मन में दुविधा बनी रहेगी। नया काम शुरू न करें। मौन रहना लाभदायक रहेगा, विवाद से बचाव होगा। परिजनों से बातचीत में संयम रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान कम रहेगा। दोपहर के बाद समय अनुकूल होगा। भाई-बंधु के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। भाग्य वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। विचारों में दृढ़ता रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। वस्त्र, आभूषण या मनोरंजन पर धन खर्च होगा। दोपहर के बाद निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। सहकर्मियों से वाद-विवाद से बचें। अहंकार त्यागकर सहयोगी वातावरण बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- उग्र और असंयमित व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। गलत कार्य से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से बातचीत में संयम रखें। परिजनों के साथ समय उत्साहजनक रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराना विवाद समाप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद मित्रों से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। बड़े निवेश की ओर आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह नकारात्मक विचार आ सकते हैं। दोपहर के बाद पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता से लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मौन रहकर कार्य पर ध्यान देना उचित रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अनुकूल है। विदेश में रहने वाले मित्रों से समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में भागीदार से लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-07 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्षः वैशाख, कृष्ण।
तिथि: पंचमी शाम 04:34 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: कल प्रात: 05:54 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र कल प्रात: 05:54 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात अपराह्न 04:17 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से 12:46 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:03 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:38 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।