आपके सितारेः मंगलवार, 25 अगस्त 2026 का राशिफल और बुधवार, 26 अगस्त 2026 का पंचांग
25 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कारोबार-व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, धन फंस सकता है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटी-छोटी बात को लेकर परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। संतान की वजह से कुछ चिंता हो सकती है। छात्रों को शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत और गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए गृहस्थी के साथ सेहत के मामले में भी संयम बरतने की जरूरत है। आय में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा। खर्च बढ़ा रहेगा, कुछ अनचाहे खर्च भी होने वाले हैं। बैंक से संबंधित काम में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- कारोबार-व्यापार में भाग्य लाभ दिलाएगा। कोई अच्छी डील भी मिलेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में प्यार और सम्मान मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय में किसी पूर्व परिचित के माध्यम से लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर चलना होगा। दफ्तर में अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे और प्रोत्साहन व सहयोग मिल सकता है। राजकीय पक्ष से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आमदनी और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत कुछ नरम-गरम रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ पेंडिंग काम निपटाने होंगे। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में उत्तम लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- भाग्य सुख और आनंद प्रदान करेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से चली आ रही कोई परेशानी दूर हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सभी पक्षों पर विचार कर लेना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- पूर्व में किए गए काम का लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहन से भी तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- परिवार में किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है। लव लाइफ में जोश और उत्साह का अनुभव होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य कमाई का कुछ नया मौका देगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- भाग्य कुछ नया और रोमांचक करने का मौका प्रदान करेगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय में चल रही समस्या समाप्त होगी। ग्रहों की शुभ स्थिति से आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष को कमजोर न समझें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे और अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी अपने काम से काम रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- कोई जरूरी काम दोपहर के बाद पूरा हो सकता है। नौकरी में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ नया मौका मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-25 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: त्रयोदशी प्रातः 07:59 बजे तक, उपरांत चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: दिन-रात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:48 बजे तक, उपरांत धनिष्ठा रहेगा।
योगः सौभाग्य प्रातः 07:59 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:55 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:45 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: ऋग्वेद उपाकर्म, ओणम।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।