आपके सितारेः बुधवार, 04 फरवरी 2026 का राशिफल
05 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिश्रम की अपेक्षा सफलता कम मिलने से निराशा रह सकती है। संतान की चिंता संभव है। काम में सतत व्यस्तता के कारण परिवार की उपेक्षा हो सकती है। कहीं घूमने जाने की योजना टालना हितकर रहेगा। पेट संबंधी तकलीफें परेशानी में डाल सकती हैं। जिद के कारण किसी का नुकसान न हो, इस पर ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :- सभी काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरे हो सकेंगे। पिता से लाभ संभव है। विद्यार्थी विद्याध्ययन में सफल रहेंगे। संतान के पीछे खर्च या निवेश की संभावना है। कलाकार और खिलाड़ी अपनी कुशलता का अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। सरकार से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया काम मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :- सुबह मन क्रोधित रह सकता है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। व्यर्थ धन खर्च होने के योग हैं। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। दोपहर बाद किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। भाई-बंधुओं से प्रेम संबंध बढ़ेंगे। काम में सफलता से उत्साह बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :- दिन खुशी और आनंद से भरा रहेगा। संवेदनशीलता अधिक रहेगी। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। स्नेहीजन और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। शाम के समय नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- वाणी पर संयम न रखने से परिजनों से विवाद हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। किसी भ्रम की स्थिति में दिन गुजर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है। दोपहर बाद का समय अनुकूल रहेगा। नए काम की शुरुआत संभव है। मित्रों से मुलाकात और आर्थिक लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- विविध क्षेत्रों से लाभ के संकेत हैं। व्यवसाय में मुनाफा होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के लिए धन खर्च संभव है। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। दोपहर बाद मन उलझन में रहेगा। संबंधियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :- नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मित्रों और प्रियजनों से मुलाकात होगी। पर्यटन का आयोजन संभव है। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :- नया टारगेट पूरा होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप के कार्य सफल रहेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए शुभ दिन है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :- स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आलस्य और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा वर्ग पर काम का दबाव रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। अधिकारियों से विवाद के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :- मनोरंजक गतिविधियों में मन लगेगा। भागीदारी से लाभ होगा। सुखद यात्रा का योग है। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। दोपहर बाद मन किसी महत्वपूर्ण कार्य में नहीं लगेगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रह सकती है। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती का समय रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :- दिन पूरी तरह शुभ फलदायी रहेगा। व्यापारियों के लिए अनुकूल समय है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :- परिवार में सुख, शांति और आनंद बना रहेगा। क्रोध के कारण वाणी और व्यवहार में उग्रता न आए, इसका ध्यान रखें। नौकरी में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form
Bottom of Form
-04 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ–फाल्गुन, पक्षः कृष्ण।
तिथिः तृतीया अर्द्धरात्रि 12:09 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशिः कल तड़के 04:20 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10:12 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगण्ड अर्द्धरात्रि 01:05 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:02 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:03 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः विश्व कैंसर दिवस।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः मध्याह्न 12:19 बजे से अर्द्धरात्रि 12:09 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।