आपके सितारेः राशिफल शनिवार 15 मार्च 2025

15 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 14, 2025 - 22:41
 0
आपके सितारेः राशिफल शनिवार 15 मार्च 2025

मेष:- जोखिम भरे काम से बचना होगा। बेहतर होगा कि शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें। वैसे आज आपको परिवार और पड़ोसियों से सहयोग भी मिलेगा और आप मौज मस्ती के बीच कुछ जरूरी काम को भी निपटाने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच-विचार करके कहनी होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-11

मिथुन:- आज करियर कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर मित्रों और मेहमानों का भी आगमन हो सकता है, इसलिए आपको आज एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- परिवार के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। आर्थिक एवं कारोबार संबंधी विषयों में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित और मित्र से मिलकर खुशी होगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह:- अति उत्साह से आपको आज बचना होगा। आपको आज किसी मित्र और संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपके घर मित्रों और मेहमानों के आगमन से चहल-पहल की स्थिति रहेगी। माता-पिता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-1

कन्या:- आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है। आज आपकी राशि में चंद्रमा का ग्रहण होने से मन आज विचलित रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करने और निर्णय लेने से बचना होगा। किसी की बातों और व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। मित्र या मेहमान के आगमन से आज खुशी मिलेगी। आज आपको दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे और आपको इनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- कारोबारी जातक आज कमाई से खुश रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसे लोगों से भी सामना हो सकता है जिससे आपको परेशानी और क्रोध आ सकता है। आपको आज आर्थिक लेन-देन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

धनु:- आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।  भाइयों से भी मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के बीच धर्म अध्यात्म में भी रुचि लेंगे। आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कोई मित्र या मेहमान अचानक आपके घर आ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।

 भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ:- आपको आज परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है, लेकिन दोस्तों और पड़ोसियों से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज आपको शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। किसी से विवाद में उलझना नुकसानदायक हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक-1

मीन:- आज का दिन लाभदायक और मनोरंजक रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। कोई अच्छी और प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

16 मार्च 2025 का पंचांग

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वितीया शाम 04:58 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 01:17 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र प्रात: 11:45 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि योग अपराह्न 02:49 बजे तक, तत्पश्चात ध्रुव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग,अमृतसिद्धि योग,त्रिपुष्य योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:28 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor