आपके सितारेः बुधवार, 28 मई 2025 का राशिफल

28 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 27, 2025 - 22:44
 0
आपके सितारेः बुधवार, 28 मई 2025 का राशिफल


मेष :-
किसी लंबे समय से लंबित योजना के शुरू होने का शुभ समय है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव संभव है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 5


वृषभ :-
सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी होगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। कुछ शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहना आवश्यक है। बच्चों को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 2


मिथुन :-
शेयर बाजार में निवेश लाभदायक हो सकता है, हालांकि जोखिम का ध्यान रखें। सरल स्वभाव के कारण मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 4


कर्क :-
कार्यक्षेत्र में बड़ी चुनौती सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। वातावरण खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 1


सिंह :-
संपत्ति विवाद में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 9


कन्या :-
किसी को उधार देने से बचें। कारोबार में लाभ का योग है। पारिवारिक जरूरतों के लिए खरीदारी संभव है। कला और रचनात्मक क्षमता से लाभ मिलेगा। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 9


तुला :-
विरोधियों और शत्रुओं से सतर्कता जरूरी है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता से मानसिक शांति मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
आज भाग्य – 84 | भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 4


वृश्चिक :-
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से लंबे समय बाद भेंट संभव है।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 5


धनु :-
व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। ससुराल पक्ष के संबंधियों की सहायता करनी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – काला | भाग्यशाली अंक – 6


मकर :-
घर के रख-रखाव पर ध्यान केंद्रित रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पारिवारिक सलाह से कोई कार्य संपन्न होगा। यात्रा का योग है। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। नौकरी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3


कुम्भ :-
सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। भाइयों से विवाद से बचना चाहिए। खानपान पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 1


मीन :-
सगे संबंधियों से निकटता बढ़ेगी, शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाए रखने से लाभ होगा। यात्रा में सतर्कता आवश्यक है। वाहन सावधानी से चलाएं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 2


-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

 

-29 मई 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: तृतीया रात्रि 11:18 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 10:38 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः शूल अपराह्न 03:47 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:24 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:05 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: महाराणा प्रताप जयंती।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor