आपके सितारेः सोमवार, 07 जुलाई 2025 का राशिफल

07 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 6, 2025 - 22:31
 0
आपके सितारेः सोमवार, 07 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष:
कोई अहम फैसला लेते समय दूसरों की सलाह लेने से बचना उचित रहेगा। खुद पर भरोसा रखकर लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यापार में मेहनत रंग लाएगी, प्रगति होगी, जिससे नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ:
निर्धारित लक्ष्य मेहनत से प्राप्त किए जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, कार्यों में तेजी आएगी।

भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन:
नई जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति संभव है। कारोबार में विशेषकर छोटे व्यापारियों को लाभ होगा। बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क:
कठोर शब्दों का प्रयोग रिश्तों में खटास ला सकता है। विवादों से दूर रहना हितकर होगा। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। उधार देने से बचना चाहिए। व्यापार में परेशानी होने पर भाई-बहनों से सहयोग संभव है।

भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह:
छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिश्रम आवश्यक होगा। अविवाहितों को विवाह हेतु प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सराहना व प्रोत्साहन मिल सकता है। व्यापार में साझेदार से सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या:
स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। लंबे समय से लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत संभव है। धार्मिक आयोजन का विचार बन सकता है। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6

तुला:
कार्य में गति आएगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा।

भाग्यशाली रंग: जरिम, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक:
नौकरी में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक स्थल पर जाकर सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार सामान्य रहेगा, मित्रों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु:
सेहत अच्छी रहेगी। समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में सराहना मिलेगी। धार्मिक यात्रा से पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों की खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3

मकर:
आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। बिना सोच-विचार के उधार न दें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। किसी भी निर्णय से पूर्व विचार करें। तनाव से दूर रहना हितकर होगा।

भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ:
अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक आयोजन से उत्साह का वातावरण रहेगा। कारोबार में लाभदायक अनुबंध मिल सकता है। कर्ज संबंधी मामलों से मानसिक तनाव संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

मीन:
कारोबार में बड़ा प्रोजेक्ट या ऑर्डर मिलने की संभावना है। कार्यभार अधिक होने से थकान हो सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9

Bottom of Form


-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।- मोबाइलः 9893118788

-08 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी अर्द्धरात्रि 12:38 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक अर्द्धरात्रि पश्चात् 03:15 बजे तक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि पश्चात् 03:15 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल रात्रि 10:17 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:50 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:31 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: जयापार्वती व्रत प्रारम्भ, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: चल रहे है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor