आपके सितारेः शुक्रवार, 27 जून 2025 का राशिफल
27 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
कोई आनंददायक सूचना मिलने की संभावना। पद और मान-सम्मान मिलने का योग। भाइयों से संबंध मधुर होंगे। कारोबार में लाभ संभव, लेकिन तत्परता आवश्यक। आलस्य से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ:
प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी प्रगति से जलन महसूस करेंगे। शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता। खर्च बना रहेगा, पर सुख-साधन भी मिलेंगे। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी रहेगी। ससुराल पक्ष से मधुर संबंध रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन:
सम्मान और प्रभाव में वृद्धि संभव। कार्यक्षेत्र में पूर्व कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है। प्रॉपर्टी मामलों में सतर्कता आवश्यक। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क:
नए और अनोखे प्रयास लाभ देंगे। गरीबों की मदद करना लाभकारी सिद्ध होगा। रचनात्मक कार्यों का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह:
दिखावे से बचना चाहिए। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि संभव। विदेश व्यापार से लाभ के संकेत। बजट बनाकर चलना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या:
मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में गति आएगी। नया कार्य आरंभ करने का अवसर प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। किसी संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 8
तुला:
दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत संभव। शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। छिपी क्षमता उजागर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक:
करीबियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में विचारों को महत्व मिलेगा। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में लाभ और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी संभव। परिवार में शुभ कार्य होगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु:
परिवार प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन होगा। पिता या चाचा से लाभ संभव। वाणी और व्यवहार से व्यावसायिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मकर:
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा करके आर्थिक निर्णय न लें। भाई-बहनों से सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ:
शोध कार्यों में संलग्न लोगों के लिए लाभकारी समय। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। मित्रों से लाभ संभव। प्रॉपर्टी संबंधी काम लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1
मीन:
व्यवसाय में लाभ और कमाई में वृद्धि के संकेत। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। किसी भी निर्णय से पूर्व पारिवारिक विचार-विमर्श आवश्यक। प्रॉपर्टी मामलों में सफलता संभव।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
-28 जून 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया प्रात: 09:53 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र प्रात: 06:35 बजे तक, तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण शाम 07:15 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: विनायक चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 09:28 से कल प्रात: 09:14 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: प्रात: 06:35 से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।