आपके सितारेः मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 11 नवम्बर का पंचांग

10 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 10, 2026 - 01:20
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 11 नवम्बर का पंचांग

मेष :- कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है, बस उस पर ध्यान देकर काम करना होगा। नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी और कुछ लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में सजग रहना होगा, लेन-देन में सतर्क रहें। बाहरी खानपान में लापरवाही से बचें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कुछ मानसिक उलझन का भी सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी संबंधी डील करने जा रहे हैं, उनको डील फाइनल करने से पहले सभी पक्षों को ध्यान से समझना होगा। काम को टालने से बचें।

भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। कोई टल रहा काम पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा होगी, जिससे किसी समस्या का समाधान निकलेगा। पारिवारिक अथवा कार्यक्षेत्र की जरूरतों की वजह से यात्रा करनी होगी। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- सकारात्मक सोच और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस में कमाई में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के काम में भी लाभ और सफलता मिलने का योग बना हुआ है। सलाह है कि कोई भी जरूरी काम दूसरों के ऊपर नहीं छोड़ें, नहीं तो काम अटक सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- पूर्व में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से लाभ और खुशी मिलने वाली है। जो लोग बीमार चल रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। लेकिन छात्रों का मन विचलित रहेगा, जिससे शिक्षा के प्रति अरुचि हो सकती है। मन को शांत और संयमित बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- आर्थिक मामलों में खर्च और बजट का ध्यान रखना होगा, नहीं तो अनावश्यक खर्च की वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में पेंडिंग काम निपटाने होंगे। खानपान के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- कोई भी काम या फैसला लेने से पहले सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार कर लेना चाहिए। कोई बनता हुआ काम भी अटक सकता है। किसी उपकरण में खराबी आने की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार संबंधी डील फाइनल हो सकती है। मन अस्थिर रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- कुछ अनचाहे खर्च अचानक सामने आने की वजह से मूड खराब हो सकता है। किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में साझेदारों से तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- अधिकारी कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिससे मानसिक रूप से उलझन महसूस हो सकती है। सलाह है कि दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें, नहीं तो काम पूरा होने में संदेह है। व्यापारी वर्ग को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तकनीकी काम में भी भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- चली आ रही कोई चिंता और परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे और जीवनसाथी से पारिवारिक मामले में पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान और प्रभाव वृद्धि का लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी और वरिष्ठ सहकर्मियों से पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में पिता एवं घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। किसी उलझन और चली आ रही समस्या का निदान होगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-11 नवंबर 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह: कार्तिक।

पक्ष: शुक्ल।

तिथिः द्वितीया शाम 05:53 बजे तक उपरांत तृतीया रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र प्रातः 11:38 बजे तक उपरांत ज्येष्ठा रहेगा।

योगः अतिगंड कल प्रातः 05:40 बजे तक उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:35 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:30 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहारः भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः प्रातः 11:38 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor