आपके सितारेः शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

09 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Oct 9, 2026 - 07:36
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

मेष :- पारिवारिक गतिविधियों में विशेष रुचि बढ़ेगी। अपनों से चर्चा और संवाद के दौरान व्यवहार में पूरी विनम्रता रखेंगे। करियर और कारोबार के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। विविध प्रयासों में किसी भी तरह की अनियंत्रित तेजी व उतावली से बचना हितकर होगा। परिस्थितियां पूरी तरह मिली-जुली रहेंगी। प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छा सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- आर्थिक एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों पर फोकस तेजी से बढ़ाएं। कार्यविस्तार के प्रयासों को लगातार बढ़ाए रखेंगे। कार्यस्थल पर साहस और पराक्रम के प्रदर्शन में सबसे आगे रहेंगे। करीबियों के प्रति हमेशा सहयोगी नजरिया रखेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में खुद आगे बढ़कर पहल करेंगे। आपसी रिश्तों में काफी संवेदनशील रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- परंपरागत कार्यों और पुरानी योजनाओं को तेजी से बढ़ावा देंगे। धनधान्य में वृद्धि पर विशेष बल बना रहेगा। बाजार या कार्यक्षेत्र से कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बेहद सुखद बीतेगा। लाभ और प्रभाव को पहले से बेहतर बनाए रखेंगे। सामाजिक व्यवहार काफी प्रभावशाली रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- जरूरी योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में दूसरों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में सफल रहेंगे। सबका अच्छा समर्थन प्राप्त होगा। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में साख तेजी से बढ़ेगी। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। विभिन्न आर्थिक मामलों में बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कारोबार के क्षेत्र में विस्तार करने पर विशेष फोकस रह सकता है। कार्यस्थल पर पेशेवरों से तालमेल बेहतर बना रहेगा। सबकी सलाह का दिल से सम्मान रखें। किसी भी परिस्थिति में आर्थिक बजट को अनदेखा न करें। कार्य-व्यापार में सहकर्मियों के साथ अच्छा सामंजस्य रखें। आपसी रिश्तों में हमेशा बड़प्पन बनाए रखें। खर्च पर अंकुश बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- कारोबारी लाभ बढ़ाने की कोशिशों को पूरी तरह बल मिलेगा। पेशेवर सफलता से काफी उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। जीवन के महत्वपूर्ण और खुशनुमा क्षणों को अपनों के साथ साझा करेंगे। आसपास के वातावरण की अनुकूलता तेजी से बढ़ेगी। विविध स्रोतों से आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- महत्वपूर्ण कार्यों की सुंदर रूपरेखा बनेगी। विविध विषयों में पूरी तरह प्रभावी बने रहेंगे। सहयोगियों से संपर्क और संवाद को और बढ़ाएंगे। सरकारी मामलों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे। घर-परिवार में सुख और आनंद का सकारात्मक वातावरण रहेगा। व्यावसायिक प्रदर्शन काफी प्रभावी रहेगा। करीबियों के साथ आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- घर में मांगलिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। सबके साथ मिलकर रहेंगे, जिससे आसपास का वातावरण काफी सुखद बना रहेगा। भाग्य के सहयोग से परिणाम अच्छे से संवरेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को संवारने का प्रयास करेंगे। पूरी आस्था और विश्वास के साथ प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। घर के बड़ों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- जीवन के विविध मामलों में सहजता से आगे बढ़ते रहें। पूरे धैर्य के साथ जरूरी कार्य साधेंगे। अपनी नीति और धर्म का पालन हर हाल में बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। धन के लेनदेन में अनुशासन पर विशेष जोर रखें। कामकाज में पूरी जवाबदेही बनाए रखें और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। व्यवस्था के अनुरूप ही कार्य गति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- उद्योग और व्यापार के मामले पूरी तरह पक्ष में बनेंगे। उचित अवसर आने पर ही सही कदम उठाएं। नेतृत्व कौशल पर विशेष बल देंगे। परिवार में शुभता का संचार रहेगा, जिससे कार्यव्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। लाभ एवं प्रभाव लगातार बढ़त पर रहेगा। बिजनेस की साझेदारी में अच्छी मजबूती आएगी। सहयोग के मिलने वाले मौकों को अच्छे से भुनाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख और साहचर्य बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- कामकाज में जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों को मजबूती से बनाए रखना चाहिए। विविध परिणाम पूरी तरह सामान्य बने रहेंगे। लक्ष्यों को पूरा करने का सुंदर भाव मन में बनाए रखें। कम महत्व की व्यर्थ चर्चाओं को पूरी तरह अनदेखा करें। आर्थिक लेनदेन के मामलों पर पूरा फोकस होगा। बैंक लोन से जुड़े जरूरी कार्य आसानी से बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- स्वजनों के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताएंगे। मित्र संबंध पहले से और अधिक मधुर बने रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में अच्छी तेजी आएगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को हमेशा बखूबी निभाएंगे। व्यवहार में बड़प्पन बनाए रखें। नवीन गतिविधियों में अच्छा उत्साह दिखाएंगे। करीबियों से संपर्क लगातार बढ़ाकर रखें। कार्य-व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-10 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वार: शनिवार।

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

माह: अश्विन।

पक्ष: कृष्ण।

तिथि: अमावस्या रात्रि 09:19 बजे तक, उपरांत प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: दिन-रात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र रात्रि 09:42 बजे तक, उपरांत चित्रा रहेगा।

योग: इंद्र योग रात्रि 10:02 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:42 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 06:15 बजे।

सूर्यास्त: सायं 05:55 बजे।

राहुकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: अमावस्या श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, पितृ पक्ष समाप्त।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor