आपके सितारेः गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 30 अक्टूबर का पंचांग

29 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Oct 29, 2026 - 00:22
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 30 अक्टूबर का पंचांग

मेष :- विरोधी और शत्रु प्रगति से मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। लोगों की मदद के लिए आगे आने से मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में कुछ दबाव हो सकता है लेकिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति सजग रहें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा का लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। शाम के समय वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उनके खानपान पर ध्यान देना होगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से परेशान कर रही कोई समस्या आज अधिक कष्ट दे सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से घर में चल रही कोई परेशानी आज समाप्त हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में गुस्से पर काबू रखना होगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अधिक भागदौड़ के कारण मौसम का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वालों को लाभदायक डील मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शाम का समय परिजनों के साथ बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में परेशानी हो सकती है, इसलिए कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- नौकरी और कारोबार में कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। शाम को किसी मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी डील मिल सकती है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। संतान से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- वैवाहिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा। किसी पड़ोसी और मित्र से सहयोग मिलेगा। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-30 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – कार्तिक।

पक्ष – कृष्ण।

तिथिः पंचमी शाम 07:24 बजे तक उपरांत षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 09:04 बजे तक उपरांत आर्द्रा रहेगा।

योगः शिव रात्रि 08:41 बजे तक सिद्ध योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:26 बजे

सूर्यास्तः सायं 05:37 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor