आपके सितारेः शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 का राशिफल
12 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा तभी तालमेल बना रहेगा। पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी पूरा साथ देगा, जिससे उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7।
वृषभ :- दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। व्यापार में लंबित कार्य पूरे होंगे। कहीं निवेश करना है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और बाद में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोन लेने के प्रयास में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4।
मिथुन :- कोई महत्वपूर्ण डील मिल सकती है जो फायदेमंद रहेगी। मेहनत और बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से रुके हुए काम प्रगति करेंगे। पारिवारिक संपत्ति का फायदा हो सकता है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3।
कर्क :- मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से फायदा मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव हो तो बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2।
सिंह :- पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा, आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। जल्दी लाभ के चक्कर में गलत डील से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9।
कन्या :- पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यवहारिक बने रहना जरूरी है, भावुकता से लोग सहयोग को स्वार्थ समझ लेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8।
तुला :- दिन सुखद बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकार और पद में वृद्धि होगी। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होने का योग है। छात्रों को शिक्षकों और वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना लाभकारी रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1।
वृश्चिक :- प्रयास सफल होंगे जिससे आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य और लगन से परेशानियां समाप्त होंगी तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6।
धनु :- किए गए प्रयास सफल होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाद विवाद या तनाव में सफलता मिलेगी। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी रखें और खानपान में संयम जरूरी है क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9।
मकर :- बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। निवेश करना लाभकारी रहेगा। कर्ज से मुक्ति के प्रयास सफल होंगे। छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8।
कुम्भ :- किसी मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्रता से तैयारी करनी होगी। किसी दूर संबंधी से प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, मनमुटाव की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1।
मीन :- कारोबार-व्यापार में फायदा मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग सफलता दिलाएगा। लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लव लाइफ में सामंजस्य के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक सम्मान से मनोबल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2।
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-13 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
तिथि: षष्ठी प्रात: 07:23 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी कल प्रात: 05:04 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र प्रात: 10:11 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण प्रात: 10:33 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धियोग, अमृतसिद्धियोग, त्रिपुष्करयोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:03 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:25 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: सप्तमी श्राद्ध।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 07:23 से शाम 06:11 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।