आपके सितारेः बुधवार, 14 जनवरी 2026 का राशिफल
14 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। पार्लर एवं शृंगार सामग्री के कारोबार से जुड़े लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलने का योग बना है। वाहन कारोबारियों की भी अच्छी कमाई रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक रहेगी। सुख-साधनों की चाहत बनी रहेगी, इसलिए कमाई के साथ खर्च भी रहेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कोचिंग व शिक्षा से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ आर्थिक लेनदेन निपटाने पड़ेंगे। संतान से संबंधित खर्च बनेगा। कोई चाहत पूरी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में धन व्यय होगा। माता-पिता से स्नेह व आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाने की आवश्यकता रहेगी, जोखिम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
काम का अतिरिक्त दबाव बन सकता है। किसी सहकर्मी का कार्यभार भी संभालना पड़ सकता है। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना आवश्यक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा, परंतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। दिन के दूसरे भाग में अचानक परिस्थितियां परेशानी दे सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
चतुराई और कूटनीति से कठिन व उलझे कार्य पूरे होंगे। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। विदेशी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ व सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता की संभावना प्रबल है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम हो सकेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में साहसिक निर्णय से लाभ होगा। तकनीकी क्षेत्र में फायदा मिलेगा। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी सहायता कर सकता है। सिरदर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों, विशेषकर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। शेयर बाजार से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। मानसिक भटकाव के कारण नौकरी में मन कम लगेगा। कानूनी मामलों में जोखिम से बचना होगा। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता आवश्यक रहेगी। सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा और समय पर पूरे होंगे। प्रबंधन एवं शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। बिजली उपकरणों से संबंधित कार्यों में फायदा होने का योग है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
जीवनसाथी के साथ प्रेम व तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में अनुकूल ग्रह स्थिति का लाभ मिलेगा। पार्लर और रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभदायक अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
शेयर-सट्टा से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार में सतर्कता आवश्यक होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। किसी शुभ कार्य का संयोग बनेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी में दिन के दूसरे भाग में कार्यभार बढ़ने से मानसिक दबाव रह सकता है। पैतृक धन-संपत्ति से लाभ का योग बन रहा है। लव लाइफ में प्रेमी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-15 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।
तिथिः द्वादशी रात्रि 08:16 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशिः कल प्रातः 05:47 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः ज्येष्ठा नक्षत्र कल प्रातः 05:47 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।
योगः वृद्धि रात्रि 08:38 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:07 बजे से 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:47 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः षटतिला एकादशी व्रत पारण, माघ बिहू, मट्टू पोंगल।
विशेष दिवसः थल सेना दिवस।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।