आपके सितारेः शनिवार, 31 मई 2025 का राशिफल

31 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 जून, 2025 का पंचांग भी।

May 30, 2025 - 22:55
 0
आपके सितारेः शनिवार, 31 मई 2025 का राशिफल

मेष :- परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान संभव होगा। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा देखकर विरोधी भी सराहना करेंगे। व्यापार में चल रही परेशानी अनुभव और चतुराई से सुलझ जाएगी। शाम तक लाभ का अच्छा अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग - लाल | भाग्यशाली अंक - 8

वृषभ :- कारोबार में रुका पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में योजना और पूर्व के कार्यों का लाभ मिलेगा। सरकारी और वाणिज्यिक कार्यों में सफलता संभव है। घर पर मेहमानों की चहल-पहल से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग - भूरा | भाग्यशाली अंक - 11

मिथुन :- कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। बच्चों की संगति और शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक समय बितेगा। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग - धानी | भाग्यशाली अंक - 3

कर्क :- फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पुरानी बीमारी में सुधार दिखेगा। पारिवारिक जीवन में संयम रखना होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर तनाव हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें। रचनात्मकता में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग - मटमेला | भाग्यशाली अंक - 9

सिंह :- घरेलू मामलों पर ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक हो सकते हैं, कुछ अनचाहे व्यय भी होंगे। यात्रा की योजना टल सकती है। दोस्तों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग - नारंगी | भाग्यशाली अंक - 1

कन्या :- पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बिजनेस में रुका धन प्राप्त हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य के लिए बाहरी खानपान से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा | भाग्यशाली अंक - 3

तुला :- किसी पारिवारिक कार्यक्रम या उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लाभ के चक्कर में गलत उपायों से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग - बादामी | भाग्यशाली अंक - 2

वृश्चिक :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए प्रभाव और सम्मान में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा कार्य हाथ में लिया जा सकता है। रियल एस्टेट और दीर्घकालिक निवेश में धन लगाना लाभकारी रहेगा। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।
भाग्यशाली रंग - गेरुआ | भाग्यशाली अंक - 1

धनु :- तरक्की के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा का योग है। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग - पीला | भाग्यशाली अंक - 9

मकर :- किसी कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। जहां भी परिश्रम किया जाएगा, सफलता निश्चित है। घर-परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। साहसिक निर्णय लेकर लाभ मिल सकता है। घूमने का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली रंग - नीला | भाग्यशाली अंक - 3

कुम्भ :- बिजनेस में नई योजना या विस्तार फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में बदलाव की कोशिशें सफल होंगी। अहंकार और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है, तभी कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - कत्थई | भाग्यशाली अंक - 1

मीन :- पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव रह सकता है। कार्य से संबंधित यात्रा संभव है। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। परिवार की पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - हरा | भाग्यशाली अंक - 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः  9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-01 जून 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी शाम 07:59 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 09:36 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 09:36 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव प्रात: 09:12 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:07 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: स्कन्द षष्ठी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: आज सम्पूर्ण दिन रात्रि है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor