यामी गौतम के लिए लकी चार्म हैं आदित्य धर,  इस जोड़ी ने दी बॉक्स ऑफिस पर 4 हिट्स,  धुरंधर 2 में भी थीं यामी

यामी गौतम को हाल ही में आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' में देखा गया। फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की लेकिन इस जोड़ी की कोई पहली या दूसरी हिट फिल्म नहीं है। दोनों साथ में 4 हिट्स दे चुके हैं।

Apr 16, 2026 - 21:41
 0
यामी गौतम के लिए लकी चार्म हैं आदित्य धर,  इस जोड़ी ने दी बॉक्स ऑफिस पर 4 हिट्स,  धुरंधर 2 में भी थीं यामी


मुंबई। यामी गौतम को आखिरी बार डायरेक्टर पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस ने स्पेशल अपीयरेंस की थी। भले ही इसमें उनका किरदार और स्क्रीन स्पेस काफी कम था लेकिन अभिनेत्री ने महज कुछ ही देर की स्क्रीन प्रेजेंस में फैंस का दिल जीत लिया था। मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और धुआंधार कमाई के साथ ही कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। लेकिन यामी गौतम की ये कोई पहली या दूसरी हिट फिल्म नहीं है, बल्कि उन्होंने कई हिट्स दी हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा उन्होंने आदित्य धर के साथ हिट फिल्में की हैं।

आदित्य धर यामी गौतम के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं। इनकी जोड़ी को पहली बार फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ में देखा गया था और इसी से इस जोड़ी को पहली हिट फिल्म मिली थी। सैकनिल्क के अनुसार, छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 244.41 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) की कमाई की थी। इस फिल्म से यामी की किस्मत ही चमक उठी थी।

आदित्य धर के साथ यामी गौतम ने कई फिल्मों में काम किया था। इस जोड़ी ने बैक टू बैक टू 4 हिट्स दी है। इसमें कुछ ओटीटी पर सीधे रिलीज की गईं तो कुछ फिल्में थिएटर पर आईं और शानदार बिजनेस किया। इसमें 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' (244.13 करोड़), 'आर्टिकल 370' (ग्रॉस कलेक्शन 105.15 करोड़), 'धूम धाम' (सीधे तौर पर ओटीटी रिलीज, नेटफ्लिक्स पर टॉप व्यूअरशिप हासिल की.) इसके बाद आई फिल्म 'धुरंधर 2', जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

आदित्य धर और यामी गौतम अब शादीशुदा हैं लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो दोनों ने पहली साथ में 2019 में फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम किया, जिसके बाद उनकी जोड़ी हिट हो गई। इसके बाद इन 7 सालों में उनकी जोड़ी ने 4 फिल्मों में साथ काम किया और सारी की सारी हिट रहीं। फिर चाहे वो थिएटर में रिलीज की गई हों या फिर ओटीटी पर।

यामी गौतम के लिए आदित्य धर लकी चार्म हैं। इसकी वजह ये भी है कि 2019 में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' से पहले एक्ट्रेस ने दो फिल्मों 'काबिल' (2017) और 'बत्ती गुल मीटर चालू' (2018) को हटा दिया जाए तो बाकी जो फिल्में रिलीज हुईं फिर चाहे वो 'सनम रे' हों या फिर 'बदलापुर', 'एक्शन जैक्सन' ही क्यों ना. ये सब फ्लॉप साबित हुईं। वहीं, आदित्य संग 'उरी' करने के बाद यामी गौतम की फ्लॉप फिल्मों की संख्या कम हो गई। उन्होंने 'गिन्नी वेड्स सन्नी', 'बाला', 'दसवीं' और ओएमजी 2 जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।