एमपी के खंडवा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 14 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हुआ है। मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मरने की खबर है। 10 लोगों की बॉडी को नदी से निकाला गया है।
खंडवा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिया से नीचे नदी में गिर गई। जिसमें 14 से ज्यादा लोगों के डूबने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से 10 लोगों की बॉडी को बाहर निकाला है। अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है।
पूरी घटना पंधाना थाना क्षेत्र के जमाली के पास आबना नदी में हुई है। मौके पर जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस औरर प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। रात्रि हो जाने के कारण अन्य लोगों की तलाश में देरी हो रही है।