एसएन में विशेष स्वास्थ्य शिविर में 186 महिलाओं की हुई जांच

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त अभियान "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के अंतर्गत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक जारी रहेगा।

Sep 24, 2025 - 22:56
 0
एसएन में विशेष स्वास्थ्य शिविर में 186 महिलाओं की हुई जांच
ए स एन मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में जांच कराती महिलाएं ।

आगरा।  भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त अभियान "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के अंतर्गत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक जारी रहेगा।

शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह अभियान से भी जुड़ी है।

शिविर की प्रमुख विशेषताएँ:
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं को निःशुल्क परामर्श, जाँचें और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निशुल्क जाँचें:

खून की जाँच

ब्लड शुगर

अल्ट्रासाउंड

कैंसर स्क्रीनिंग (ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट)

पैप स्मीयर आदि

महिलाओं की सुविधा के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के साथ-साथ मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, ईएनटी और रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागों के विशेषज्ञ भी परामर्श दे रहे हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि आज 186 महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसमें 30 एएनसी चेकअप और 5 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग की गई।

यह शिविर महिलाओं को एक ही स्थान पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।