19 दिन की नन्हीं परी को मिला नया जीवन
आगरा। 19 दिन की उस नन्हीं सी जान को नहीं पता था कि जन्म के साथ वह ऐसी समस्या के साथ दुनिया में आई है जो आगे चलकर उसके जीवन को दुश्वार कर देगी।

बोदला चौराहा के निवासी देवेन्द्र राजपूत और उनकी पत्नी बबिता अपनी बेटी के जन्म पर बहुत खुश थे कि घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। कुछ ही दिन में उस समय उनकी खुशियां काफूर हो गई जब उन्हें पता चला कि नन्हीं परी के दिल में छेद है। माता पिता ने आगरा से दिल्ली तक के चिकित्सकों को दिखाया। सभी ने असमर्थता जता दी।
सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के डॉक्टर वीरेश महाजन व डॉक्टर विकास गुप्ता की टीम ने सघन जांच पड़ताल कर बच्ची के हृदय के ऑपरेशन की हामी भरी। दरअसल बच्ची के दिल में छेद के साथ ही हार्ट की सबसे महत्वपूर्ण नस में रुकावट व आर्किटेशन ऑफ़ एरोता की प्रोब्लम थी। बड़े रिस्क की वजह से ही दूसरे डॉक्टर ऑपरेशन से कतरा रहे थे।
इस नन्हीं बच्ची का सफल ऑपरेशन जैन सोशल ग्रुप आगरा के संस्थापक अध्यक्ष सन्देश जैन के सहयोग से हो चुका है।
ग्रुप आगरा के अध्यक्ष सीए आशीष जैन, सचिव निखिल जैन, उपाध्यक्ष प्रतीक जैन, डॉ अरुण जैन, नितिन जैन, भावना जैन को इस बात का संतोष है कि बच्ची का जीवन बच गया है।