शोपियां में लश्कर पर वार! दो कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, पहलगाम हमलावरों पर 20-20 लाख का इनाम

श्रीनगर/शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के जंगलों में मंगलवार को हुए भीषण एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए, जिनमें दो कमांडर रैंक के आतंकी शामिल हैं। यह ऑपरेशन सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसओजी और राजपूताना राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दिया गया।

May 13, 2025 - 12:52
 0
शोपियां में लश्कर पर वार! दो कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, पहलगाम हमलावरों पर 20-20 लाख का इनाम

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुबह से जारी घेराबंदी के दौरान पहले एक आतंकी कमांडर ढेर हुआ, फिर बाकी दो आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने निशाना बना लिया। अब ऑपरेशन समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और हाई अलर्ट जारी है। ड्रोन और थर्मल इमेजिंग से इलाके की निगरानी की जा रही है।
इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ भारत की ज़ीरो टॉलरेंस नीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पहलगाम हमलावरों पर 20-20 लाख का इनाम
इसी के साथ आज पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े आतंकियों की तलाश भी तेज़ हो गई है। इन आतंकियों के पोस्टर आज जगह-जगह चिपकाए गए हैं और प्रत्येक पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता से इनकी जानकारी देने की अपील की है।