सांसद सुमन एक बार फिर नजरबंद

आगरा। कासगंज में पीड़ित दलित परिवार से मिलने जाने से पहले ही पुलिस ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को उनके घर में नजरबंद कर लिया है।

May 6, 2025 - 12:21
 0
सांसद सुमन एक बार फिर नजरबंद
सपा सांसद रामजीलाल सुमन को उनके आवास पर घेरे बैठे पुलिस अधिकारी।

कासगंज जाने से पहले ही पुलिस ने सांसद सुमन को घर पर ही रोक दिया 

गौरतलब है कि सांसद सुमन को कुछ दिन पहले अलीगढ़ जाने पहले भी नजरबंद कर लिया गया था। सुमन आज अपने समर्थकों के साथ कासगंज में एक पीड़ित दलित परिवार से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। 

उनके आवास पर पहुंचे एसीपी और अन्य अधिकारियों ने सांसद सुमन को सुरक्षा की दृष्टि से कासगंज न जाने की सलाह दी पर सुमन रुकने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस अधिकारी उन्हें घेरकर बैठ गए और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।