रवीना टंडन ने एयर इंडिया से की यात्रा, इंस्टाग्राम पर साझा किए अनुभव
मुंबई। अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना के बाद सड़कों पर सहमे यात्री बहस कर रहे थे, वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने अनुभव को विस्तार से बताया।
रवीना ने अपनी पोस्ट में लिखा, नई शुरुआत, ऊंचा उठने और हर कठिनाई के बीच ऊंचा उड़ने और दोबारा खड़े होकर शुरुआत करने की। रवीना ने लिखा कि मैंने देखा कि पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स के बीच संवेदना थी और क्रू मेंबर्स अपना दुख एक-एक यात्री से मिलकर अपनी मुस्कुराट में छिपा रहे थे। माहौल बहुत गंभीर था लेकिन क्रू मेंबर्स अपना दुख प्रकट नहीं होने दे रहे थे।
अभिनेत्री ने प्लेन क्रैश होने की घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। अभिनेत्री ने इस यात्रा की कुछ फोटो भी शेयर की हैं।
रवीना की पोस्ट पर फैंस और साथी कलाकारों ने हौसला बढ़ाया। एक यूज़र ने लिखा कि आपकी बातों ने तो हमारा भी डर कम कर दिया! ट्रैवल इंडस्ट्री और आम यात्रियों ने भी इस सकारात्मक संदेश की सराहना की है, जबकि कुछ ने इसे एयर इंडिया के लिए प्रोत्साहन बताया है।