आज एयर इंडिया की सात फ्लाइट्स रद्द, तकनीकी खामी और सुरक्षा जांच बनी वजह

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने मंगलवार 17 जून को अपनी सात फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट हादसे के बाद एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट्स पर विशेष सुरक्षा जांच चलाई जा रही है। इसके चलते एयरक्राफ्ट उपलब्धता की कमी, तकनीकी खामियों और अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में पाबंदियों के कारण ये उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Jun 17, 2025 - 23:13
 0
आज एयर इंडिया की सात फ्लाइट्स रद्द, तकनीकी खामी और सुरक्षा जांच बनी वजह

सबसे पहले अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI‑159 को रद्द किया गया। यह वही रूट है, जिस पर कुछ दिन पहले लंदन की ओर जा रही एक ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी। इसके बाद लंदन से अमृतसर लौटने वाली AI‑170 भी रद्द कर दी गई।

दिल्ली से उड़ान भरने वाली पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI‑143 को हाइड्रोलिक खराबी के कारण रद्द किया गया। दिल्ली से दुबई जाने वाली AI‑915, और वियना के लिए तय AI‑153 को भी तकनीकी जांच में कमियां पाए जाने पर उड़ान नहीं भरने दिया गया।

बेंगलुरु से लंदन की ओर जाने वाली फ्लाइट AI‑133 को भी जांच के दौरान संसाधन की कमी के चलते रद्द कर दिया गया। मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI‑179 (वापसी पर AI‑180) में तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान रद्द करनी पड़ी।

एयर इंडिया ने सभी प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड, रीबुकिंग विकल्प और होटल व्यवस्था की पेशकश की है। यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल और ईमेल के माध्यम से अलर्ट भेजे गए हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय ने इन घटनाओं के बाद एयर इंडिया प्रबंधन के साथ बैठक की है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा और फ्लाइट ऑपरेशंस की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

SP_Singh AURGURU Editor