सूर्य और चंद्र का एक अजब संयोग बना है, वह भी आगरा में
आगरा। आज एक दिसम्बर को आगरा में एक अनूठा संयोग बना है। दरअसल आगरा में आज सुबह जिस समय पर सूर्योदय हुआ है, ठीक उसी टाइम पर शाम को चंद्रोदय भी होगा।
पंचांगों के अनुसार आगरा में आज यानि एक दिसंबर को सूर्योदय सुबह 6:50 बजे हुआ। आज शाम को चंद्रोदय भी 6:50 बजे ही होगा। हालांकि कुछ पंचांगों में सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 6:50 बजे तो कुछ अन्य पंचांगो में 6:51 बजे बताया गया है, लेकिन सभी पंचांगों में सूर्योदय और चंद्रोदय का समय एक ही है।
यह संयोग केवल आगरा में बना है। दिल्ली में भी यह संयोग नहीं क्योंकि वहां सूर्योदय और चंद्रोदय के समय में अंतर है।