अभिषेक और ऐश्वर्या वेकेशन से लौटे साथ, आराध्या ने जीत लिया दिल

ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग हाल ही वेकेशन से लौटीं और मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। जहां ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देख फैंस फिदा हो गए, वहीं आराध्या ने अपने अंदाज से पपाराजी समेत फैंस का भी दिल जीत लिया।  

Aug 10, 2025 - 21:10
 0
अभिषेक और ऐश्वर्या वेकेशन से लौटे साथ, आराध्या ने जीत लिया दिल


मुंबई। बड़े दिनों बाद अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या संग नजर आए, तो फैंस भी झूम उठे। तीनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान आराध्या के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। खुद ऐश्वर्या भी लाडली आराध्या को यूं देख मुस्कुराने से रोक नहीं पाईं। ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले साल जब से ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें आईं, तब से दोनों बेहद कम साथ नजर आ रहे थे। अब लंबे समय बाद ऐश्वर्या और अभिषेक साथ दिखे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। फैंस को यह जोड़ी इस कदर पसंद है कि एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। हाल ही ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या तीनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि तीनों फैमिली वेकेशन पर गए थे और अब घूमकर वापस मुंबई लौटे हैं। जैसे ही पपाराजी की नजर अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या पर पड़ी, उन्होंने तुरंत कैमरे निकाल लिए। पपाराजी को देख आराध्या भी चहक उठीं।

आराध्या को यूं चहकते और हंसते-मुस्कुराते देख ऐश्वर्या का दिल भी खुश हो गया। एयरपोर्ट पर बेटी का चुलबुला अंदाज देख ऐश्वर्या खुद भी मुस्कुराने लगीं। वह आराध्या को बड़े प्यार से निहार रही थीं। एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त अभिषेक बच्चन ने जहां एयरपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया, वहीं ऐश्वर्या खुद अपना सामान लिए बाहर आती दिखीं। फैंस उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए।

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद अभिषेक बच्चन ने कार का दरवाजा खोला और ऐश्वर्या-आराध्या को बिठाया। अभिषेक का केयरिंग अंदाज फैंस के दिलों को छू गया। सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की कई तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो अभिषेक-ऐश्वर्या को साथ देख बहुत खुश हैं। बस इस जोड़ी को कभी किसी की नजर न लगे।