11 सूत्रीय मांगों पर किसानों से वार्ता करेगी प्रशासन की समन्वय समिति

आगरा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की हाल ही में बमरौली कटारा में हुई महापंचायत में उठी 11 मांगों पर विचार करने के लिए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने एडीएम सिटी के नेतृत्व में एक समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति जल्द किसान प्रतिनिधियों से मांगों को लेकर वार्ता करेगी।

Feb 27, 2025 - 17:15
 0
11 सूत्रीय मांगों पर किसानों से वार्ता करेगी प्रशासन की समन्वय समिति
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से मुलाकात करते भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया एवं अन्य।

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने इस समन्वय समिति के गठन का आदेश दिया। किसान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान किसान महापंचायत में उठाए गए मुद्दों और 11 सूत्रीय मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया था। 

जिलाधिकारी ने किसान नेताओं को भरोसा दिया कि उनके द्वारा बनाई गई समन्वय समिति जब भी किसानों से वार्ता करेगी तब सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव और जिला प्रमुख महासचिव कृपाल सिंह फौजदार भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। 

विपिन यादव ने बताया कि रहनकलां भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसान अब भी असंतुष्ट हैं और सरकार को अब तक लिए गए फैसलों की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।