आगरा मंडल व्यापार संगठन ने किया 42 यूनिट रक्तदान, महिलाओं की रही प्रमुख भागीदारी
आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन ने अपने संस्थापक गोविन्द अग्रवाल की पुण्य स्मृति में देहली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की। शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि संगठन के संस्थापक गोविन्द अग्रवाल ने मरणोपरांत शरीर दान कर समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। उनका मानना था कि शरीर हो या रक्त, दोनों का उपयोग जीवितों के कल्याण में होना चाहिए। व्यापारी समाज आज उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान करके उनके विचारों को आगे बढ़ा रहा है।
हर वर्ष रक्तदान का लिया संकल्प
संगठन के महामंत्री त्रिलोक शर्मा ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, यह राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रत्येक सक्षम नागरिक को यह पुण्य कार्य करना चाहिए।
सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि संगठन हर वर्ष इस तरह का रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। कार्यक्रम में ब्लड बैंक अध्यक्ष योगेश कंसल ने रक्तदाताओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
ये रहे प्रमुख सहभागी
रक्तदान शिविर में चरणजीत थापर, रिंकू अग्रवाल, अशोक गोयल, राजकुमार अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सरिता गौतम, साक्षी मनचंदा, रिति अग्रवाल, विजय प्रकाश धर्माणी, रचित सराफ, राहुल अग्रवाल, गिरीश चंद्र गोयल, बबल्स नारंग, राजीव गुप्ता, राजेश मनचंदा, नवीन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विदित बंसल, मनीष शर्मा, रवि सिंघल, जितेंद्र गौतम, संजीव अग्रवाल, सचिन दीप मित्तल, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।