आगरा में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार ने गौ सेवा संग की छप्पन भोग महोत्सव की शुरुआत, 17 को निकाली जाएगी आमंत्रण यात्रा  

आगरा। गोपाल की प्रिय गौ माता की सेवा और भक्ति के सुरों के बीच श्री गिरिराज जी सेवा मंडल ‘परिवार’ ने दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 की शुरुआत वाटर वर्क्स गौशाला से की, जहां श्री गिरिराज जी और गौ माता के पूजन संग छप्पन भोग एवं प्रसादी सेवा के भव्य आयोजन ने पूरे वातावरण को श्रद्धा, संस्कृति और दिव्यता से भर दिया। गौ माता के चरणों में अर्पित इस सेवा कार्यक्रम ने भक्तों के हृदयों में आध्यात्मिक उमंग का अद्भुत संचार किया।

Dec 8, 2025 - 19:57
 0
आगरा में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार ने गौ सेवा संग की छप्पन भोग महोत्सव की शुरुआत, 17 को निकाली जाएगी आमंत्रण यात्रा   
वाटर वर्क्स गौशाला में गौ माता के लिए छप्पन भोग एवं प्रसादी सेवा का शुभारंभ करते संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह–संस्थापक मयंक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, महंत कपिल नागर, अजय सिंघल, विशाल बंसल आदि।

भक्तों ने अपनी सेवा और भक्ति के साथ इस दिव्य अवसर को और भी पावन बनाया। मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह–संस्थापक मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर, वीरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने गौ माता को छप्पन भोग अर्पित कर भक्तों को सेवा और भक्ति का संदेश दिया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि गौ माता की सेवा हमारा सौभाग्य और भक्ति का सर्वोत्तम अवसर है। श्री गिरिराज जी के छप्पन भोग से पूर्व उनकी प्रिया गौ माता के छप्पन भोग का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा कार्यक्रम के संयोजक राकेश अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता राम भाई, पुरुषोत्तम दास मित्तल, पंकज अग्रवाल और अंशु अग्रवाल थे।

सह–संस्थापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि गौ माता को छप्पन भोग सेवा में काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश आदि मेवाओं सहित विभिन्न तरह के मिष्ठान बर्फी, गुलाब जामुन, इमरती, खुरमी, पेठा, गुड़ की गजक, दालमोंठ नमकीन, खीर मालपुआ, रोटियां आदि साग सब्जी परोसी गई।

अध्यक्ष अजय सिंघल और महामंत्री विजय अग्रवाल ने कहा गौ माता की सेवा और छप्पन भोग महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश भी हैं। यह कार्यक्रम समाज में हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखता है।

संरक्षक महंत कपिल नागर ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम पूरे 7 दिनों तक भक्ति, संस्कृति और दिव्यता का अद्भुत संगम होंगे। आज गौ सेवा के बाद 17 दिसंबर को भव्य आमंत्रण यात्रा, 25 दिसंबर को गोवर्धन में भट्ठी पूजन, 26 दिसंबर को पारंपरिक मेहंदी उत्सव, 28 दिसंबर को गोवर्धन की परिक्रमा एवं अभिषेक और 29 दिसंबर को श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, अद्भुत फूल बंगला श्रृंगार, विशाल महाप्रसाद, साधु सेवा, संध्याकालीन भजन संध्या और स्वर्ण हंस पर गिरिराज धरण के विशेष दर्शन होंगे।

गौ सेवा के अवसर पर रविंद्र गोयल, नीरज अग्रवाल, मयंक जैन, पुनीत अग्रवाल, गिरीश खंदौली, विमल फतेहपुरिया, विकास वर्मा,विकास जैन, रवि गोयल, राजेश बंसल, राजीव मंगल, राजीव गोयल, मनोज गुप्ता, सुनील बंसल, अमित अग्रवाल, विकास गोयल, विनोद अग्रवाल, चन्द्र मोहन बंसल,गौरव बंसल,सकुन बंसल,अजय शिवहरे, संदीप मित्तल सुनील बंसल,प्रदीप बंसल, आशीअग्रवाल, शिवानी सिंघल, शिवानी अग्रवाल, रूचि बंसल, सीमा गोयल, अनीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, अलका गुप्ता, नीलिमा मित्तल,कविता अग्रवाल, नवनी अग्रवाल, साक्षी जैन, सीता अग्रवाल आदी उपस्थित रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor