फुहारों से आगरा का मौसम हुआ सुहाना

आगरा। बीते कई दिनों की चुभन भरी धूप और उमस भरे मौसम के बीच शुक्रवार की सुबह खुशनुमा मौसम लेकर आई। दिन की शुरआत में ही फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया।मौसम विभाग की ओर से आज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार दो अक्तूबर के बाद आसमान खुल जाएगा। 

Sep 27, 2024 - 10:07
 0
फुहारों से आगरा का मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि आगरा और उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवाओं के वर्षा होने की संभावना है। आज सुबह से ही इसके लक्षण दिखने लगे हैं। सुबह से ही रुक रुक फुहारें पड़ रही हैं। कभी कभार पानी की तेज बूँदे भी पड़ चुकी हैं।
 
सुबह से बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज बारिश और आँधी से बचने के लिए सचेत किया है। 

मौसम सुहावना देख आज पार्कों में टहलने वालों की संख्या अधिक देखी गई। बच्चे भी स्कूल जाते वक्त काफ़ी आनंदित नज़र आ रहे थे।