आगराः अग्रसेन जयंती में महिला शक्ति की होगी विशेष भागीदारी, बनी 45 सदस्यीय कार्यकारिणी

आगरा। अग्रकूल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती महोत्सव की तैयारियों में इस बार महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। सोमवार को प्रताप नगर स्थित बुर्जी वाले मंदिर में श्री अग्रवाल संघ ने महिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

Sep 1, 2025 - 20:09
 0
आगराः अग्रसेन जयंती में महिला शक्ति की होगी विशेष भागीदारी, बनी 45 सदस्यीय कार्यकारिणी
श्री अग्रवाल संघ द्वारा अग्रसेन जयंती के लिए गठित कार्यकारिणी में शामिल महिलाएं, जिन्हें अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 2025-26 की महिला कार्यकारिणी में मार्गदर्शक के रूप में निधि बंसल, संयोजिका महक सिंघल, प्रतियोगिता प्रभारी नीति गोयल व सुनीता गोयल, सहप्रभारी स्वेता अग्रवाल और निधि अग्रवाल को चुना गया है।

महामंत्री राजेश जिंदल ने कहा कि कुल 45 महिलाओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इन्हें जयंती समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिताएं, महिला संगीत और निमंत्रण यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है। महिला पदाधिकारियों ने अग्रबन्धुओं को आमंत्रण देने के अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

मार्गदर्शक निधि बंसल और संयोजिका महक सिंघल ने कहा कि पांच दिवसीय जयंती महोत्सव अग्रवंश की एकता का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला 19 सितम्बर को आमंत्रण यात्रा से शुरू होकर 23 सितम्बर को मेधावी छात्र सम्मान और सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न होगी।

SP_Singh AURGURU Editor