आंबेडकर विवि का दुष्कर्म आरोपी प्रोफेसर भूमिगत, गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दे रही है दबिशें

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर गौतम जैसवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही वे भूमिगत हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही है, लेकिन प्रोफेसर का पता नहीं चल पा रहा। प्रोफेसर द्वारा अपनी ही शोध छात्रा का उत्पीड़न किये जाने को लेकर छात्र संगठन भी आक्रोशित हैं। 

Oct 30, 2025 - 21:23
 0
आंबेडकर विवि का दुष्कर्म आरोपी प्रोफेसर भूमिगत, गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दे रही है दबिशें

छात्रा द्वारा न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने प्रोफेसर जैसवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

पीड़ित छात्रा ने प्रोफेसर पर मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे और अपने पद का दुरुपयोग कर उसका शोषण कर रहे थे।

पीड़िता को आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी का बेसब्री से इंतजार है। इसी सिलसिले में पीड़िता गुरुवार को न्यू आगरा थाने पहुंची और यह जानना चाहा कि प्रोफेसर की कब तक गिरफ्तारी होगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। छात्रों और शिक्षकों में भी इस प्रकरण को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

SP_Singh AURGURU Editor