अंजलि अरोड़ा के नए डांस रील पर गुस्सा फूटा, यूजर्स बोले- अभी यह जरूरी था?
मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इस बार अपने नए इंस्टाग्राम रील्स को लेकर तारीफ नहीं, बल्कि तीखी आलोचनाओं की वजह से चर्चा में हैं। ब्लू ड्रेस में हनी सिंह के गाने 'मनी-मनी' पर डांस करते हुए उनका ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन इस बार फैंस का रिएक्शन कुछ अलग है।
देशभर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद शोक और गुस्से के माहौल के बीच अंजलि का यह एनर्जी से भरपूर डांस वीडियो यूजर्स को नागवार गुजरा। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे समय में जब देश दुखी है, इस तरह की रील्स करना असंवेदनशीलता है।
एक यूजर ने सवाल उठाया, हर बार वही स्टाइल और ओवरड्रामैटिक एक्सप्रेशंस, कुछ नया क्यों नहीं? वहीं एक अन्य ने तंज कसा, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हर मौके का इस्तेमाल करना बंद करो। कई कमेंट्स में यह भी कहा गया कि अंजलि को कम से कम कुछ दिन सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए था।
हालांकि, हमेशा की तरह कुछ फैंस अंजलि के समर्थन में भी उतरे। उनका कहना है कि आत्मविश्वास और लगातार मेहनत के लिए अंजलि को ट्रोल करना गलत है। बावजूद इसके, इस बार नेगेटिव कमेंट्स की संख्या इतनी ज्यादा है कि यह उनके कंटेंट की ओर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
अंजलि अरोड़ा पहले भी ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं और अक्सर अपने काम के जरिए जवाब देती रही हैं। अब देखना होगा कि इस बार वह किस अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया देती हैं।