गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की एनआईए हिरासत 

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। एनआईए अब उससे पूछताछ करेगी। अनमोल बिश्नोई पर कई गंभीर आरोप हैं। इनमें बाबा सिद्दीकी की हत्या, सिद्धू मूसेवाला की हत्या और सलमान खान के घर फायरिंग शामिल हैं।

Nov 19, 2025 - 20:11
Nov 19, 2025 - 20:13
 0
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की एनआईए हिरासत 


 

नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाईअनमोल बिश्नोई को अमेरिका से लाए जाने के बाद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 11 दिन की NIA की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए अब उससे कड़ी पूछताछ करेगी। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं।

अनमोल बिश्नोई पर मुंबई के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप है। इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में भी शामलि होने का आरोप है। इसके अलावा बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का भी आरोप है।  
 
इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बाबा सिद्दीकी के परिवार को सूचित किया है कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिकी से भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। सिद्दीकी के परिवार ने ईमेल का एक स्क्रीनशॉट भी जारी किया।

अनमोल बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और वैश्विक आपराधिक गिरोह का हिस्सा है, जो लॉरेंस के गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल में बंद होने के बावजूद एक्टिव है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) सहित खालिस्तान समर्थक समूहों से भी निकटता से जुड़ा हुआ है, और एजेंसियों का मानना है कि अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार भी इन गिरोहों को चलाते हैं।

अनमोल ने अप्रैल 2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

जांच से पता चला है कि अनमोल एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी शामिल था क्योंकि वह स्नैपचैट के जरिए बाबा के शूटरों के संपर्क में था। 'भानु' के नाम से मशहूर अनमोल मई 2022 में गायक सिद्धू मूसे वाला पर जानलेवा हमला करने का आदेश देने में भी शामिल था।