यूपी में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अयोध्या, अलीगढ़, एटा, हापुड़ और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के डीएम बदले गये, दूसरी सूची में 24 आईएएस इधर से उधर
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने एक बार फिर तबादलों की झड़ी लगा दी है। बीती रात 40 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब 24 और अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं, जिनमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इस व्यापक बदलाव से अयोध्या, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद और हापुड़ समेत कई जिलों की प्रशासनिक कमान नए हाथों में सौंप दी गई है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने अयोध्या, एटा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद और हापुड़ समेत कई और जिलों में जिलाधिकारी बदल दिये हैं। कुल 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची सामने आई है। इससे पहले बीती रात शासन ने 40 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किये थे। Top of Form
नये तबादला आदेश के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार अलीगढ़ के जिलाधिकारी बनाये गये हैं। अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अरविंद सिंह एटा के नये जिलाधिकारी होंगे। पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव अमित आसेरी डीएम बांदा, बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॊ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना हापुड़ की डीएम बनाई गई हैं।
विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी चर्चित गौड़ जिलाधिकारी सोनभद्र, अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल जिलाधिकारी गाजीपुर, बहराइच के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को जिलाधिकारी अयोध्या, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को जिलाधिकारी बाराबंकी बनाया गया है।
अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, एटा के डीएम प्रेमरंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान का अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त पद पर भेजे गये हैं। अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर भेजे गये हैं। बांदा की डीएम जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग बनाई गई हैं। अरुण कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, कानपुर नगर की सीडीओ दीक्षा जैन को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर भेजा गया है। शाहजहांपुर की सीडीओ डॊ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है।
सीतापुर की सीडीओ प्रणता एश्वर्या को उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, सोनभद्र के संयुक्त मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी को सीडीओ शाहजहांपुर, मथुरा के संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन को सीडीओ कानपुर नगर तथा मेरठ की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को सीडीओ सीतापुर के पद पर भेजा गया है।
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form