अनुराग कश्यप ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, कहा– गुस्से में कर बैठा भूल

मुंबई। चर्चित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज को लेकर अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिए उन्होंने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उन्होंने वह कह दिया, जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था। अनुराग ने लिखा कि उन्होंने आवेश में मर्यादा का उल्लंघन किया और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे एक पूरे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।

Apr 22, 2025 - 14:25
 0
अनुराग कश्यप ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, कहा– गुस्से में कर बैठा भूल

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी समाज को अपमानित करना नहीं था, लेकिन अपनी प्रतिक्रिया में संतुलन नहीं रख पाए। पोस्ट में अनुराग ने समाज के बुद्धिजीवियों, अपने सहयोगियों और अपने परिवार से माफी मांगते हुए यह भी कहा कि वे आगे से शब्दों के चयन में सावधानी बरतेंगे और अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करेंगे।

यह माफी ऐसे समय आई है जब सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना लगातार तेज हो रही थी। कश्यप के इस कदम को कुछ लोग साहसिक मान रहे हैं, तो कुछ इसे देर से आई डैमेज कंट्रोल की कोशिश बता रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor