ऐश्वर्या के नाम से अब हटा बच्चन सरनेम

दुबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों की वजह से ऐश्वर्या के हर कदम पर लोगों की नजरें हैं। हाल ही में उन्होंने विदेशी जमीन पर बिना किसी शिकन के खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।

Nov 28, 2024 - 13:07
 0
ऐश्वर्या के नाम से अब हटा बच्चन सरनेम

दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुबई में आयोजित ग्लोबल विमेंस फोरम में शिरकत की थी। जो, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए था। जहां ऐश्वर्या ने अपने भाषण में वैश्विक बदलाव लाने और महिलाओं को जवाब देने में एकता के महत्व पर जोर दिया। हालांकि उनके शब्दों के अलावा ड्रेसिंग सेंस और चेंज हेयर स्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इवेंट के वीडियो वायरल होते ही लोगों की नजरें उनकी खूबसूरती पर टिक गईं।

दरअसल ग्लोबल विमेंस फोरम के इवेंट के वीडियो में ऐश्वर्या का नाम बिना बच्चन सरनेम के लिखा गया था। जहां सिर्फ इंटरनेशनल स्टार ऐश्वर्या राय के तौर पर उनकी पहचान की बताई गई। जबकि आराध्या की बात करें तो ऐश्वर्या को लगभग सभी इवेंट में अपनी बेटी के साथ देखा था। इससे पहले दुबई में हुई अवॉर्ड फंक्शन में आराध्या संग ऐश्वर्या ने खूबसूरती का जलवा बिखेरा था, मगर इस बार आराध्या को नहीं देखा गया।

दुबई के इवेंट में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय ने ट्रेलिंग हेम वाली एक शानदार ब्लू-टोन्ड ड्रेस सिलेक्ट की थी। कोर्सेट स्टाइल आउटफिट को हसीना ने कढ़ाई वाली जैकेट के साथ स्टाइल किया था। फुल स्लीव्स, फ्लोर लेंथ और कॉलर वाली जैकेट में सिल्वर एबॉयडरी की गई है, जो अटायर में चमक जोड़ने का काम कर रही है। साथ ही ट्रेल होने की वजह से एक गाउन की तरह भी लुक दे रही है। वैसे उनका ओवरऑल लुक शानदार था।