बाह के कराटे खिलाड़ियों ने मोदीनगर में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
बाह। मंगलवार को मोदीनगर के सर बिन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की अंतर्जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में बाह की विष्णु मार्शल आर्ट अकेडमी के खिलाड़ियों ने झंडे गाड़ दिए।
इस प्रतियोगिता में बाह क्षेत्र की वैष्णवी, श्रेया सिंह, श्रुति चौरसिया,स्वयं, आर्यन शर्मा, आयुष प्रताप, कृष्ण यादव, अनुष्का, सौम्य, आयुष्मान सिंह भदौरिया ने गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही तनुष्का सिंह, प्राची, वरुण राजपूत, कृष्णा, आयुष, आर्यन सिंह, अंश भदौरिया और अर्जित ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
अभय, आयुष सिंह, अनमोल भदौरिया ने ब्रॊन्ज मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इन खिलाड़ियों को निपुण बनाने में कोच विष्णु मिश्रा, सूरज भास्कर का अहम योगदान रहा है।