बेबी जान की शानदार एडवांस बुकिंग
मुंबई। क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन सिनेमाघरों में 'बेबी जॉन' बनकर आ रहे हैं। एटली के बैनर तले बनी इस फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है। बुधवार, 25 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज हो रही है। जाहिर तौर पर, ओपनिंग डे पर इसे त्योहार की छुट्टी का फायदा मिलेगा। लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म को तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर 'रूल' कर रही 'पुष्पा 2' का सामना करना पड़ेगा। 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग देर से ही सही, लेकिन शुरू हो गई है। शुरुआती आंकड़े उत्साह जगाते हैं और उम्मीद यही है कि पहले दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में बढ़िया बिजनस करेगी।
'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग कल से शुरू हुई। शुरुआत में ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इसके लिमिटेड शोज लिस्ट किए गए थे, लेकिन अब 24 घंटे बाद अब करीब 3,550 शोज के लिए प्री-सेल्स बुकिंग हो रही है। दिलचस्प है कि कम सीटों पर बुकिंग शुरू होने के बाद दर्शकों ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई है।
लिमिटेड शोज के साथ शुरुआत के बावजूद 'बेबी जॉन' ने अच्छी शुरुआत की है। आज सुबह तक इसके कुल 17098 टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हुई है, जिससे 54.03 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि ब्लॉक सीटों के आंकड़े जोड़ दे तो कुल 96.55 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।
फिल्म में वरुण धवन डीसीपी सत्या वर्मा और आईपीएस जॉन के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनके एक्शन सीन्स देख फैंस के तो होश ही उड़ गए हैं। खैर, उनकी फीस भी आपके होश उड़ा सकती है, क्योंकि ये एक बड़ा अमाउंट है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि उन्होंने सत्या बनने के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
'बेबी जॉन' का बजट 185 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन खूंखार, एक्शन अवतार में हैं। उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में वरुण धवन दोहरी भूमिका वह निभा रहे हैं। वह डीसीपी सत्या वर्मा और बेबी जॉन दोनों अवतार में दिखेंगे। फिल्म में सलमान खान का 4-5 मिनट का कैमियो भी है। इसको लेकर पहले से ही खूब चर्चा है। लिहाजा, सलमान के फैंस भी अपने भाईजान की झलक देखने सिनेमाघर जरूर पहुंचेंगे। 'बेबी जॉन' साल 2016 में रिलीज एटली की फिल्म 'थेरी' से प्रेरित है।