भाजपा पार्षद ने बल्केश्वर पार्क को शिव लोक थीम पार्क के रूप में विकसित करने का दिया प्रस्ताव
आगरा। शहर के वार्ड संख्या 91 (बल्केश्वर) के पार्षद और नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल (पेंट) ने बल्केश्वर पार्क को उच्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर शिव लोक थीम पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को सौंपे प्रस्ताव में पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा है कि आगरा का बल्केश्वर क्षेत्र प्राचीन बल्केश्वर महादेव मंदिर के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र है। यहां का बल्केश्वर पार्क भी श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। अगर इस पार्क को शिव लोक थीम पार्क के रूप में विकसित किया जाता है तो इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भावी पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति का बोध भी होगा। Bottom of Form
भाजपा पार्षद ने अपने प्रस्ताव में सुझाव दिया है कि पार्क में भगवान शिव के सभी 19 अवतारों (स्वरूपों) की भव्य एवं जीवंत प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। प्रत्येक स्वरूप के पास उनकी महिमा और कथा का संक्षिप्त विवरण (हिंदी-अंग्रेजी) में प्रदर्शित किया जाए। पार्क में नंदी द्वार, शिव स्तुति पर आधारित लाइट एंड साउंड शो और फौवारों की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के ले बेंच, हरित क्षेत्र लैंडस्केपिंग और रात्रिकालीन प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
Top of Form