भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास पर पहुंच की शिष्टाचार भेंट
आगरा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी विगत दिवस अपने आगरा दौरे के व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान यहां उनकी प्रो. बघेल के परिवार से शिष्टाचार भेंट भी हुई। इस अवसर पर उनका स्वागत पारिवारिक गरिमा और पारंपरिक आतिथ्य के साथ किया गया।
भेंट के दौरान प्रो. बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल ने पंकज चौधरी का पारंपरिक स्वागत किया। इसके पश्चात श्री चौधरी ने प्रो. बघेल के परिवारजनों- डॉ. सलोनी बघेल, शशांक शेखर तथा डॉ. पार्थ बघेल से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम के दौरान आवास पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से भी पंकज चौधरी ने संवाद किया, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। शिष्टाचार भेंट के इस अवसर पर आपसी सद्भाव, संगठनात्मक समन्वय और जनसेवा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई।
Top of Form