आगरा के बडोदरा खुर्द में जमीन लेकर दो पक्षों में गांव में खूनी संघर्ष, कई घायल

शमसाबाद (आगरा)। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव बड़ोदरा खुर्द में सोमवार को देवस्थान और ग्राम चौपाल की जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jun 30, 2025 - 19:56
 0
आगरा के बडोदरा खुर्द में जमीन लेकर दो पक्षों में गांव में खूनी संघर्ष, कई घायल
शमसाबाद के बडोदरा घुर्द में सोमवार को विवादित जमीन की बाउंड्री वाल तोड़ते लोग। दो पक्षों के बीच संघर्ष में घायल हुए लोग। नीचे

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्ष के लोग बाउंड्री वाल तोड़ते नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय भिजवाकर मेडिकल परीक्षण कराया।

कब्जे के प्रयास पर भड़का विवाद

बताया जा रहा है कि विवादित जमीन देवस्थान व ग्राम चौपाल की बताई जा रही है। एक पक्ष द्वारा इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिसका दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध किया। इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस दौरान एक पक्ष की चौपाल के बगल में बनी बाउंड्री वाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

झगड़े में एक पक्ष गया प्रसाद, ज्ञानीराम, विद्या, ईश्वरी और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं।

पुलिस कर रही जांच

थाना शमशाबाद पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है, दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor