जीजा पर विधवा साली से सात साल तक छेड़छाड़ के आरोप, विरोध पर दी तेजाब फेंकने की धमकी
आगरा। हरी पर्वत थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने अपने जीजा पर सात वर्षों से लगातार छेड़छाड़ और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुद को "वरिष्ठ पत्रकार" बताकर उसे लगातार डराता-धमकाता था।
। हरी पर्वत थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने अपने जीजा पर सात वर्षों से लगातार छेड़छाड़ और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुद को "वरिष्ठ पत्रकार" बताकर उसे लगातार डराता-धमकाता था।
महिला के अनुसार आरोपी अनुज शर्मा ने वर्षों तक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अकसर यह कहकर रौब झाड़ता था कि "मैं वरिष्ठ पत्रकार हूं, डीएम और कमिश्नर भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।"
घटना के दिन जब पीड़िता ने 112 पर पुलिस को कॉल किया, तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया, मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। किसी तरह पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनुज शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।