रजत जयंती पर भाविप समर्पित ने दिए राष्ट्र सेवा रत्न सम्मान

आगरा। भारत विकास परिषद की समर्पित शाखा के रजत जयंती समारोह के मौके पर शहर के पांच प्रमुखजनों को राष्ट्र सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। 

Feb 8, 2025 - 21:46
 0
रजत जयंती पर भाविप समर्पित ने दिए राष्ट्र सेवा रत्न सम्मान
भारत विकास परिषद समर्पित शाखा के शनिवार को रजत जयंती समारोह में में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के साथ शाखा के पदाधिकारी, कवि और अन्य अतिथि।  

समर्पित शाखा के 25 वर्ष होने पर अवधपुरी स्थित एक होटल में हुए इस समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, मुख्य वक्ता उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा, प्रमोद सिंघल, डॉ. हृदय नारायण चतुर्वेदी, राहुल गर्ग और उमेश बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में लपेटे में नेताजी फेम अवनीश त्रिपाठी, वाह भाई वाह फेम ओज कवयित्री शिखा सिंह, राम अग्रवाल ने कविताएं प्रस्तुत कीं। सेना मेडल से सम्मानित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता एडवोकेट बंसन्त गुप्ता, वरिष्ठ उघमी पूरन डावर, समाजसेवी बांकेलाल माहेश्वरी, व्यापारी नेम कुमार जैन और कवि पवन आगरी को राष्ट्र सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक अमित अग्रवाल ने बताया कि शाखा में सहयोगी के रूप में सहयोगार्थी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को और पूर्व पदाधिकारियों को शाखा रत्न से सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्थापक न्यायदत्त शर्मा, आलोक आर्य, अध्यक्ष इं. राजीव गौतम, सचिव डॉ. दिग्विजय पचौरी, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय गौतम, सह संयोजक राम अग्रवाल, महिला संयोजिका नेहा अग्रवाल, जितेंद्र मित्तल, संदीप उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, शीतल अग्रवाल, मनीष जैन, दिव्या अग्रवाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor