पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आगरा में निकाये गये कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं
आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में आगरा शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएं और मोमबत्ती मार्च आयोजित किए गए। आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आमजन ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और काली पट्टी बांधकर नृशंस घटनाओं की घोर निंदा की।
न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च
न्यू मार्केट जीवनी मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 28 निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में कैंडल शांति मार्च निकाला गया। मार्च नेशनल चैंबर से शुरू होकर बेलनगंज होते हुए वेदांत मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ, जहां दीप प्रज्वलन कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद की निंदा की गई।
मार्च में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जैन, महासचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल, योगेंद्र सिंघल, मनोज गुप्ता, मुरारी लाल गोयल, राजेश अग्रवाल और मनीष अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा दिलीप अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, तुषार वार्ष्णेय, संतोष अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अनुभव अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नासिर, मुन्नी बेगम, प्रभात जैन और नागेंद्र सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
भार्गव महिला सभा ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि
सेंट जॉन्स-घटिया रोड पर भार्गव महिला सभा के नेतृत्व में अध्यक्ष बृजेश भार्गव तथा संगीता, दीप्ती, रजनी, प्रेम, अल्का, अल्पा, प्रतिमा, अंशु, कंचन, प्रीति, डॉ. सरोज, वंदना, अनीता, समता, रुचि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में मोमबत्ती मार्च निकाला गया। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
हेल्प आगरा हॊस्पिटल में शोक सभा
मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा हॉस्पिटल में अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और महासचिव गौतम सेठ के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ, मरीज और उनके परिजन भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। सभी ने काली पट्टी बांधकर 2 मिनट का मौन रखा और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार है।
मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि आतंकवाद और नृशंसता के खिलाफ सदैव संगठित रहेंगे और देश की अखंडता एवं शांति के लिए प्रयासरत रहेंगे।