नेहा सिंह राठौर पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज

लखनऊ । बिहार की मूल निवासी और लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ हजरतगंज थाने में राष्ट्रद्रोह की 11  धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ यह एफआईआर  कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक’ की तहरीर पर दर्ज की गई है।

Apr 28, 2025 - 09:01
Apr 28, 2025 - 11:47
 0
नेहा सिंह राठौर पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज

आरोप है कि लोकगायिका नेहा सिंह ने पहलगाम हमले को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से कई आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। धर्म जाति के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ उकसाने का काम किया। वहीं इस आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों पर सवाल उठाए। आपसी सौहर्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर ने हलगाम हमले को लेकर देश विरोधी बात की।

आरोप है कि नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान मे खूब वायरल हो रहे है। साथ ही पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। नेहा सिंह राठौर के ये सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे है। दुश्मन देश पाकिस्तान, भारत पर सवाल खड़े कर रहा है। इन आरोपों के बाद हजरतगंज पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1) (a), 196(1) (b), 197 (1) (a), 197 (1) (b), 197 (1) (c), 197 (1)(d), 353(1) (c), 353 (2), 302, 152 और IT एक्ट 69a के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

हजरतगंज पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां और वीडियो साझा किए हैं, जो न केवल शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाते हैं बल्कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाले हैं। पुलिस अब जल्द इस मामले में नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर पूछताछ करेगी।