चलो गांव की ओर जनजागरूकता अभियान: 500 मरीजों को मिला जीवनदायी स्वास्थ्य संबल

आगरा। ब्रजवासियों और ग्रामवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलो गांव की ओर  जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर एक अनुकरणीय सामाजिक पहल को साकार किया। रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर, बलदेव में 24वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 500 ग्रामवासी व ब्रजवासी मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क जांचें और निःशुल्क दवाओं का लाभ मिला।

Feb 22, 2026 - 20:16
 0
चलो गांव की ओर जनजागरूकता अभियान: 500 मरीजों को मिला जीवनदायी स्वास्थ्य संबल
लायंस क्लब आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।

यह शिविर हाल ही में दिवंगत लायन मनोज अग्रवाल (हुंडी) की स्मृति को समर्पित रहा। शिविर का संचालन कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल के निर्देशन एवं वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में किया गया।

शिविर में आगरा के वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आर.के. आहूजा, वरिष्ठ नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना एवं डॉ. अरुणिमा सिंह शामिल रहे।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद तक चले इस शिविर में मरीजों की विभिन्न जाँचें की गईं और आवश्यक दवाएँ भी निशुल्क वितरित की गईं। शिविर से लाभान्वित मरीजों के चेहरों पर संतोष और राहत के भाव स्पष्ट नजर आए।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव तोमर मुख्य अतिथि तथा डीजी द्वितीय लायन अजय भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
लायंस क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, सचिव लायन अजय मनचंदा, ट्रेजरर लायन प्रमोद अग्रवाल एवं कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

शिविर में मंदिर महंत पंडित राघवेंद्र पांडे (लाला भाई) सहित अजय बंसल, संतोष माहेश्वरी, चंदर माहेश्वरी, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अनूप गोयल, अजय गुप्ता, निशा गुप्ता, सुप्रिया मनचंदा, अर्चना अग्रवाल एवं मीना बंसल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor